लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के इमलियाखेड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े 8 वर्षीय अर्जुन पुत्र टिंकल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन पास में चल रहे भंडारे में प्रसाद लेने गया था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चला रही महिला टीचर और साथ में मौजूद दो अन्य महिला टीचरों को घेर लिया।