रहली-सागर रोड स्थित ढिकुआ ग्राम में करंट की चपेट मे आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ढिकुआ निवासी रितुराज गोस्वामी खेत पर विद्युत तार के पास लगे पेड़ की डाल को काट रहा था। इसी दौरान डाल टूटकर पेड़ पर गिरी व पेड़ में करंट प्रवाहित हो गया और युवक पेड़ से नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया