फतेहपुर जनपद के बिंदकी के तहसील परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे 50 पात्र लोगों को कंबल दिए गए। कंबल पाकर ठंड से परेशान लोगों ने राहत महसूस किया। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सरकार द्वारा ठंड से परेशान लोगों के लिए कंबल बंटवाने का काम लगातार किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीम प्रियंका अग्रवाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि रहे।