नीमच नगर: झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के अठाना गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब मजदूरी करने आए दंपत्ति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। रतलाम से आए यह दंपति गांव से बाहर जावद रोड़ पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। दंपत्ति के साथ साडू का लड़का भी खाट पर सो रहा था। जिसने सुबह देखा कि पति-पत्नी दोनों नहीं उठ रहे हैं। उसने तुरंत गांव वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी।