महाराजगंज: दुन्दगढ़ में खेतों में दवा डालने गए वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला शव, मचा हड़कंप
17 सितंबर शाम 4:00 बजे एक वृद्ध व्यक्ति का नहर में शव मिलने से परिजनों में कोहराम तथा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वृद्ध व्यक्ति अपने खेतों में खाद डालने के लिए दोपहर में गया हुआ था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो वृद्ध की पत्नी खोजबीन करने के लिए खेतों की तरफ पहुंच गई। जहां खेत के बगल में स्थित नहर में वृद्ध का मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ था।