विदिशा नगर: रविवार शाम 4 बजे सेंट मेरी चर्च से मां मरियम के जन्मोत्सव पर ईसाई धर्मावलंबियों ने निकाली शोभायात्रा
क्रिश्चियन समाज के ईश्वर प्रभु यीशु की मां, मां मरियम का रविवार को जन्मदिन मनाया गया। सेंट मेरी चर्च से ईसाई समुदाय के लोगों ने एक रैली निकली जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। सेंट मेरी चर्च के फादर ने बताया कि मां मरियम के जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए थे।