कांके: कचहरी परिसर में केंद्रीय सरना समिति ने सरना समाज की धर्म संस्कृति पर हो रहे हमले पर चिंता जताई
Kanke, Ranchi | Nov 23, 2025 कचहरी परिसर में रविवार दोपहर करीब दो बजे केंद्रीय सरना समिति ने सरना समाज के धर्म संस्कृति पर हो रहे हमला पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मिशनरी के द्वारा हमारे धर्म संस्कृति को खत्म करने की कोशिश हो रही है और धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डीलिस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार से मांग को लेकर आगामी 12 दिसंबर को राजभवन के पास धरना दिया जाएगा।