कांके: गिरिडीह और हजारीबाग जिले के पांच मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से मदद की गुहार
Kanke, Ranchi | Nov 23, 2025 गिरिडीह और हजारीबाग जिले के पांच मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंस गए हैं वे सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं। रविवार सुबह करीब दस बजे वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वे काम कर रहे हैं, वहां उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही। साथ ही खाने-पीने और रहने की भी समस्या है।