मंदसौर: मंदसौर जिले में किसानों को खरीफ 2025-26 के लिए ऋण वितरण शुरू
मंदसौर जिले में किसानों को खरीफ 2025-26 का ऋण वितरण किया जा रहा है। ऐसे में पिछले बकायादारों को अपनी ब्याज माफी का इंतजार है। 28 अप्रैल तक करीब 11 हजार 895किसानों ने 2024-25 का अपना बकाया ऋण ब्याज सहित जमा करा दिया है। अब लिखित आदेश आते ही इनको ब्याज की राशि वापस मिल जाएगी। बाकी किसान अब डिफॉल्टर होने की प्रक्रिया में हैं।