सासाराम: रौज रोड के हीलिंग फिजियोथैरेपी सेंटर के सामने से बाइक की चोरी, पीड़ित ने कराया नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के रौज रोड स्थित हिलिंग फिजियोथैरेपी सेंटर के सामने से नोखा थाना क्षेत्र के मुंजनू गांव निवासी विजय कुमार चौधरी की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ आता पता नहीं चला तो उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई कर रही है।