हुज़ूर: भोपाल: रातीबड़ में प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Feb 11, 2026 भोपाल के रातीबड़ इलाके में रहने वाले प्राइवेट कॉलेज के प्रोफेसर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह परिजनों ने बॉडी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने बीमारी के चलते जान देने की बात लिखी है।