परबतसर: हत्या के प्रयास के मामले में पीलवा पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार, घटना के 24 घंटे में ही मिली सफलता
हत्या के प्रयास के मामले में पीलवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण के 24 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में नंदू तेजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से जनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पीड़ित पर लोहे के सरिया से जानलेवा हमला किया था।