परबतसर: पीलवा पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीलवा पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की 27 जून को पीड़ित श्री अली मोहम्मद ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।