सहाड़ा: सातलियास रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
सहाड़ा निवासी व्यक्ति गुरुवार को सातलियास में शादी समारोह में गया हुआ था वापस रात 11:00 बजे के करीब अपने घर सहाड़ा की ओर लौट रहा था इसी दौरान सातलियास रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया घायल को निजी साधन की सहायता से पहले गंगापुर अस्पताल लाया गया तथा बाद में उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया|