मंडी: जिला परिषद मंडी अध्यक्ष पाल वर्मा को मिली जिला मंडी कुश्ती संघ की कमान, जिलाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति पर जताया आभार
Mandi, Mandi | Nov 2, 2025 जिला मंडी जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय से कहा कि उन्हें कुश्ती संघ जिला मंडी का जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वे कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में मिट्टी पर लड़े जाने वाली कुश्ती का बहुत अधिक क्रेज है। इसके अंतर्गत करवाए जाने वाली प्रतियोगिताओं के लिए लोग इंतजार करते हैं।