गोपालगंज: बिहार के सभी वर्गों का विकास करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री, सर्किट हाउस में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव ने कहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा हमेशा सामाजिक तौर पर पिछड़े लोगों की चिंता करने का कार्य करते है। वह आम लोगों की भावना को समझते हुए अपनी राजनीति करते है। उक्त बातें सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहीं।