नानपारा: नानपारा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 11 में से 2 शिकायतों का हुआ निस्तारण
नानपारा तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर ही 2 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में पूर्ति विभाग की 1, पुलिस विभाग की 3, विकास विभाग की 1, विद्युत विभाग की 1 और राजस्व विभाग की 5 शिकायत रही