झांसी: पब्लिक एप की खबर का असर, शास्त्री नगर में किशोर के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में चार शराब पीए युवकों ने एक 15 वर्षीय किशोर को बेरहमी से पीटा था। यह घटना रविवार रात 11 बजे के करीब हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस खबर को पब्लिक एप में प्रमुखता से चलाया था और पीड़ित की आवाज बना था, चलने के बाद प्रेमनगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर वीडियो में दिख रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया