मेरठ: मेरठ नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी गिरफ्तार, नगर निगम की गोशाला बदहाल, वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई, डीएम ने की पुष्टि
Meerut, Meerut | Jul 22, 2025 मेरठ नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. हरपाल सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइन थाने में सहायक नगर आयुक्त शरद पाल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा हुआ। जिसके बाद रात में ही पुलिस ने उनके निवास से उन्हें हिरासत में ले लिया। पूरा मामला परतापुर क्षेत्र की एक गोशाला के वायरल वीडियो से जुड़ा है।