ज्ञानपुर: जिले के 182 गांव में बनेगा रिसोर्स रिकवरी सेंटर, मांगी गई कार्य योजना
भदोही जनपद के 5 हजार से कम आबादी वाले 182 गांवो को स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 के तहत मॉडल बनाया जाएगा। रिसोर्स रिकवरी सेंटर का इन गांवो में निर्माण होगा। ठोस तरल व अपशिष्ट प्रबंधन और साफ सफाई की व्यवस्थाएं इससे गांव में बेहतर होगी। इसके लिए गांव के सचिव और ग्राम प्रधान से पंचायती राज विभाग के द्वारा कार्य योजना मांगी गई है