सेमारी: विश्व विख्यात जयसमंद झील की पाल पर एक दिवसीय जयसमंद महोत्सव का नरबदेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्जवलन के हुआ आगाज
Semri, Udaipur | Feb 27, 2024 सलूंबर जिला कलक्टर जसमीत सिंह की पहल पर पहली बार सलूंबर जिले में जयसमंद महोत्सव विश्व विख्यात जयसमंद झील की पाल पर हुआ।एक दिवसीय महोत्सव का आगाज नरबदेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ वही दीपदान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने नरबदेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का आगाज किया।