खटवाड़ा समीपवर्ती जोजवा गांव के ग्रामीणों ने आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे को मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी को गौशाला निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जोजवा त्रिवेणी रोड स्थित विभिन्न खसरा नंबरों की मुख्य सड़क किनारे जमीन पर गौशाला निर्माण की अनुमति देने की मांग की, ताकि आवारा गौवंश की उचित देखभाल हो सके।