मोहनिया: मोहनिया में मंत्री संतोष सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में ग्रामीणों को मिल रही हैं कई योजनाओं की सौगात
कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का प्रगति यात्रा बिहार के कई जिलों में चल रहा है। इस यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा करोड़ों की सौगात उस जिले में दी जा रही है। जिससे आम जनजीवन लाभान्वित होगा।