रामपुर: शनिवार को ज़िला महिला अस्पताल, वन स्टॉप सेंटर शिशु ग्रह का महिला आयोग की सदस्य ने किया औचक निरीक्षण
Rampur, Rampur | Feb 15, 2025 शनिवार को रात आठ बजे प्रेसनोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी द्वारा जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सीएमएस एवं डॉक्टर उपस्थित रहे, किंतु जिला अस्पताल के वार्डो की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी। वार्डो में भर्ती मरीजों के साथ तीमारदारों की संख्या अधिक पायी गयी।