अंता नगर में चल रही संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सवाई माधोपुर से पधारे कथावाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि हरि नाम जपने से मनुष्य का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक दिखावे और इधर-उधर की बातों को छोड़कर यदि सत्संग अपनाया जाए तो जीवन में भागवत की प्राप्ति होती है। हरि नाम जप और भागवत कथा से वही आनंद मिलता है, जो वृंदावन धाम में...