विष्णुगढ़ में अटल जी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। भाजपा विष्णुगढ़ मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय विष्णुगढ़ में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई और श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया।