झालरापाटन: रामगंज मंडी कस्बे में गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
झालावाड़ की सीमावर्ती रामगंज मंडी कस्बे में गृह क्लेश से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि रामगंज मंडी के मोची मोहल्ले के रहने वाले धर्मेंद्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए घर के कमरे में फांसी लगा ली।