लाडनूं: सींवा गांव में खराब पड़े नलकूपों को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, समस्या समाधान की रखी मांग
Ladnu, Nagaur | Apr 2, 2024 लाडनूं तहसील के सींवा गांव में पेयजल सप्लाई करने वाले 6 नलकूप खराब पड़े है। पिछले करीब एक माह से पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण आज लाडनूं जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे और समस्या समाधान की मांग रखी। ग्रामीण ने बताया कि गांव में पानी सप्लाई करने वाले 6 नलकूप खराब पड़े है। इस संबंध में ग्रामीणो ने ज्ञापन सौंपा।