लाडनूं: मंगलपुरा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | Apr 2, 2024 लाडनूं तहसील के मंगलपुरा गांव में आज एक व्यक्ति के पानी की मोटर लगाते समय करंट आ गया। परिजन उसको लाडनूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के सुरेंद्र प्रजापत मंगलपुरा गांव का निवासी था।