सर्दियों की दस्तक के साथ ही बालोद जिले के खरखरा जलाशय विदेशी प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो उठा है। करीब 8000 किलोमीटर का सफर तय कर रेड क्रिस्टेड पोचार्ड, लेशर विस्लिंग डक सहित कई दुर्लभ पक्षी यहां पहुंचे हैं। यूरोप और अफ्रीका से आए इन परिंदों ने जलाशय व आसपास के क्षेत्रों में रौनक बढ़ा दी है।