बारां: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने केंद्रीय बजट को लेकर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में चर्चा की
Baran, Baran | Feb 2, 2026 शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की नींव रखने वाला बजट है।