बारां: जिला अस्पताल में संविदा कर्मचारियों का आक्रोश, पानी की टंकी पर चढ़े कर्मचारी
Baran, Baran | Feb 2, 2026 जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के प्लेसमेंट एजेंसी के संविदा कर्मचारी सोमवार को पानी की टंकी पर चढ गए और कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हम टंकी से नहीं उतरेंगे और हम टंकी से कूद जाएंगे। जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों में आक्रोश है। संविदा कर्मचारी नौकरी से हटाए जाने से आक्रोशित हैं।