कटनी नगर: रपटा नाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर अवैध बाउंड्रीवॉल ध्वस्त, मौके पर भारी अमला तैनात
शासकीय भूमि और प्राकृतिक जल स्रोतों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम खिरहनी स्थित रपटा नाले पर बने अवैध बाउंड्रीवॉल को हटाने की कार्रवाई मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू कर दी।कलेक्टर न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद प्रशासनिक अमला पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।