तालेड़ा: विधवा महिला से मारपीट का आरोप, प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, एसपी को दी गई शिकायत, तालेड़ा थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
तालेड़ा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़कर लज्जा भंग करने तथा उसके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता बदाम पत्नी सुल्तान, निवासी गर्ल्स स्कूल ग्राउंड के पीछे, गेहूं गोदाम क्षेत्र, तालेड़ा ने जिला पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।