बरियारपुर: ओभी वन वर्षा गांव में आग लगने से एक घर जलकर खाक, सारा सामान राख में तब्दील
गुरुवार को 11:00 बजे बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओभी वन वर्षा गांव में अचानक से आग लग जाने के कारण एक घर जलकर खाक हो गया। वही गृह स्वामी सुलोचना देवी ने बताई की हम दोनों पति-पत्नी खेत में काम करने गए थे तथा बच्चे पढ़ने गए थे। इसी बीच घर में अचानक से आग लग गई घर में रखें सभी सामान नगदी सहित जलकर खाक हो गया। पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल है।