गोपालगंज: शहर के कालेज रोड पर राजद ने आयोजित की सामाजिक न्याय परिचर्चा, पूर्व मंत्री समेत कई नेता शामिल हुए
सामाजिक न्याय सिर्फ एक राजनीतिक नारा नही बल्कि हमारे संविधान की चेतना और आत्मा है। जबतक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय नही पहुँचेगा तब तक लोकतंत्र अधूरा रहेगा। उक्त बातें पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र कुमार राय ने गोपालगंज विधानसभा में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा को संबोधित करते हुए कही।