औरैया: शेरपुर सरैंया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, कमी पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने गुरूवार को करीब तीन बजे शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को मानक और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता से कार्य को तेजी से कराते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को निर्देशित