महिला एवं बाल विकास मिशन, बिहार के तत्वावधान में शनिवार के दोपहर करीब तीन बजे बैरिया प्रखंड मुख्यालय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता फैलाना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बाल विवाह, भ्रूण हत्या, बेटियों की शिक्षा।