शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज में इतिहास व राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।महाविद्यालय के सभागार में आयोजित एक परिचर्चा में गांधी जी के बारे में उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए बापू को नमन किया । पुस्तकालय प्रभारी आनंद प्रताप ने गांधी जी को नैतिकता पर प्रकाश डाला।