सासाराम: सासाराम में आज से ट्रैफिक सिग्नल की हुई शुरुआत, ट्रैफिक लाइट से लोगों को जाम से मिलेगी निजात
सासाराम में गुरुवार से नये ट्रैफिक नियमों के अनुपालन करने की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार दोपहर करीब 01 बजे नये ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक सिग्नल के आधार पर वाहनों का परिचालन हुआ करता है इस तरह से सासाराम में भी अब ट्रैफिक सिग्नल के जरिए लोग को अपने वाहनों को चला रहे है।