सासाराम: सासाराम के चौखंडी प्लस टू उच्च विद्यालय में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
सासाराम चौखंडी प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार करीब 12 बजे गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छता अभियान,कला प्रदर्शन एवं नाटय कार्यक्रम कराया गया। वहीं विद्यालय में बनाये गये नये शौचालय का जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता के द्वारा उद्घाटन किया गया।