कांके: रांची स्थित बुढ़मू से तीन TSPC उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग समेत कई घटना में रहे हैं शामिल
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2024 रांची स्थित बुढ़मू थाना क्षेत्र से तीन TSPC उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार TSPC उग्रवादियों में अजीत सोरेन, आकाश लोहरा और सुमित लहरी शामिल हैं। गिरफ्तार तीनों TSPC कमांडर दिवाकर गंजू उर्फ प्रताप जी के दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं। गिरफ्तार अपराधी छापर बालू घाट में पैसे की उगाही मामले में शामिल रहे है।