क्षेत्र के सुरपुरा खुर्द-पालड़ी-राणावता रोड पर भनंगों की ढाणी प्याऊ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लापरवाही और तेज गति से चल रहे ट्रक ने मोटर साइकिल सवार युवक अनिल (22), पुत्र माणक राम, निवासी सुरपुरा खुर्द, को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक की असावधानी के कारण वाहन संतुलन खोकर बाइक से