बाड़मेर: हाथीतला टोल पर बाड़मेर में कुछ बदमाशों ने एक युवक की नाक काटी, युवती को भगाने में मदद करने का लगा आरोप
Barmer, Barmer | Aug 22, 2025 सदर थाना इलाके के हाथीतला टोल पर बाड़मेर में एक युवक की बदमाशों ने नाक काट दी। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे वीडियो वायरल भी हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवती के भगाने के आरोप में उस पर हमला हुआ है।जानकारी के अनुसार घायल युवक भूराराम (22) पुत्र लाखाराम सनावड़ा का रहने वाला है। उसका बुआ का बेटा रेंवताराम 10 अगस्त को एक शादीशुदा युवती को साथ ले गया था।