प्रखंड के मकैता बबुरा पंचायत अंतर्गत धनकुंड मंदिर के बगल की भूमि पर विवाह भवन बनाने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे पंचायत की मुखिया तमन्ना प्रवीण ने बताया कि बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उक्त भूमि पर विवाह भवन बनाने की सहमति दी। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।