रायसेन जिले के बरेली नगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।