मेंहदवानी थाना क्षेत्र के खाल्हे डूलहरी गांव के तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई मेंहदवानी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए लगभग शव को 24 घंटे के बाद निकाला । प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशोरी सुरंजना मरावी पिता त्रिलोक मरावी उम्र 13 वर्षीय में तालाब में नहाने गई थी और उसी दौरान गहरे पानी में चली गई ।