मंगलवार की शाम मेहरमा थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेहरमा सीएचसी भेजा गया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। एक बाइक सवार का नाम राजेन्द्र हेम्ब्रम है जो गोरगम्मा गाँव का निवासी है जबकि दूसरे की पहचान नही हो पाई। एक के घरवाले पहुँच गए है।