मामला कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम महका का है।जहां शुक्रवार की रात 09 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार सुरेन्द्र धुर्वे नाम के एक व्यक्ति के ठेले की दुकान में अचानक भीषण आग लग गया।जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।हालांकि इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।