कांति नगर में बुजुर्ग से लूटपाट — दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने कांति नगर रेड लाइट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर लूटपाट करने के मामले का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नासिर अब्बास और नजीर खान उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है।